दतिया में अवैध रेत उत्खनन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने बुधवार शाम एक कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्राम बैरछ में खनिज उड़नदस्ता दल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए रेत खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी को मौके पर ही नष्ट कर दिय
.
क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। खनिज विभाग की टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो खनन में लगी पनडुब्बी सक्रिय हालत में मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीन को नष्ट कर दिया और संबंधित लोगों के खिलाफ खनिज एवं पर्यावरण अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध रेत खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कार्यों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खनिज उड़नदस्ता दल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।