मऊगंज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी क्रम में जिलेभर में जनजातीय गौरव रथयात्रा का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर
.
रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले के जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास का संदेश प्रसारित करना है। यह यात्रा 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिले के सभी विकासखंडों का भ्रमण करेगी।
यात्रा के दौरान कई जगह कार्रक्रम होंगे
यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, आज बुधवार को यह दमोगढ़, खटखरी, बिछरहटा, बरौव, गौरी और शाहपुर का भ्रमण करते हुए बालक छात्रावास चरैया में विश्राम करेगी। वहीं 13 नवंबर को रथयात्रा हनुमना, मिसिरगवां, लासा, लौड़ी, हाटा, प्रतापगंज और घोगम का भ्रमण कर बालक छात्रावास पिपराही में रुकेगी। इसके बाद, 14 नवंबर को यह बीरादेई नगवार, जडकुड़, हर्रई प्रताप सिंह, सरदमन और बहेराडबर होते हुए बालक छात्रावास दमोदरगढ़ पहुंचेगी।
अंतिम दिन, 15 नवंबर को रथयात्रा दमोदरगढ़ से प्रस्थान कर मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होगी। इस रथयात्रा के माध्यम से जनजातीय समाज के नायकों के योगदान को याद किया जा रहा है और समाज में एकता, सम्मान और विकास का संदेश दिया जा रहा है।