राजगढ जिले में रबी की फसल के लिए खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को खिलचीपुर में कृषक सहकारी विपणन समिति के बाहर सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया, लेकिन कई किसान खा
.
सुबह होते ही आसपास के गाँवों से किसान खाद लेने के लिए ख़िलचीपुर पहुंचे। यहां सहकारी विपणन समिति कार्यालय के बाहर लगी लाइन में महिलाएं और बुजुर्ग भी खड़े नजर आए। भीड़ इतनी थी कि समिति कार्यालय के बाहर धक्का मुक्की जैसे हालात बन गए, हालांकि, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था ठीक की ।
खाद लेने के लिए आए राघोपुर के किसान फूलसिंह ने बताया, “सुबह छह बजे से लाइन में हूँ, अभी तक नंबर नहीं आया। चाय तक नहीं पी। बाजार में 500 में खाद दे रहे हैं, साथ में एक डिब्बा भी थमा देते हैं।”
पूरा सेदरा गांव के मांगीलाल बोले, “चार दिन से खिलचीपुर के चक्कर लगा रहा हूँ, फिर भी खाद नहीं मिल रही। सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में लगे हैं, पर उम्मीद अधूरी रह जाती है।”
“खाद है, पर हमारी बारी नहीं” – किसानों में मायूसी
किसानों ने बताया कि गोदामों में खाद का स्टॉक तो है, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रशासन के पर्याप्त स्टॉक के दावों के बावजूद, किसान हर दिन लाइन में लग रहे हैं।
पुलिस ने संभाली व्यवस्था
भीड़ बढ़ने पर पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए। पुलिस के साये में खाद वितरण हुआ, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई, लेकिन कई किसानों को देर तक इंतज़ार करना पड़ा।
खेती का मौसम शुरू हो गया है और किसान अब भी खाद के इंतजार में हैं। एक बुजुर्ग किसान मेहताब सौंधिया बोले – “खेत तैयार हैं, बस खाद नहीं मिल रही।
