गलत निकला ग्वालियर पुलिस का शक,एक आरोपी गिरफ्तार: बोलेरो सवार ने किया था ऑटो चालक पर फायर, फोरेंसिक जांच में खुला मामला – Gwalior News

गलत निकला ग्वालियर पुलिस का शक,एक आरोपी गिरफ्तार:  बोलेरो सवार ने किया था ऑटो चालक पर फायर, फोरेंसिक जांच में खुला मामला – Gwalior News


घायल ऑटो चालक का अस्पताल में इलाज चलते हुए।

ग्वालियर में दो दिन पहले ऑटो चालक को गोली मारने वाले बोलेरो सवार एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। असल में ऑटो चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर बोलेरो उससे टकरा गई थी, जि

.

पुलिस पहले ऑटो चालक को ही संदेह की नजर से देख रही थी। पुलिस को लगा था कि बोलेरो सवारों को फंसाने के लिए ऑटो चालक ने खुद ही गोली मार ली पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट से हैंड शॉप कराने पर हकीकत सामने आ गई। पुलिस को उम्मीद थी कि हैंड शॉप कराने पर गन पाउडर का सबूत मिल जाएगा, जो नहीं हुआ।

मवेशी सामने आने पर लगाया था ब्रेक सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हरिहर नगर बहोड़ापुर निवासी रघुनंदन पुत्र रामचरण शर्मा ऑटो चालक हैं। रोज की तरह वह सोमवार को अपना ऑटो नंबर RJ11-UA-5821 लेकर मुरैना बानमोर से ग्वालियर पुरानी छावनी आ रहे थे। तभी रात में पुरानी छावनी इलाके में नंगा नाला रोड पर अचानक मवेशी सामने आने पर उसने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही बोलेरो उससे टकरा गई।

अचानक ब्रेक लगाने और वाहन टकराने पर बोलेरो में सवार दो युवक उतरे और मारपीट कर उसे खींच कर झाड़ियों में ले गए और गोली मारकर फरार हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया है। कहानी पर संदेह, ऑटो चालक के कराए हैंड शॉप

पुलिस को ऑटो चालक की बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं था। पुलिस का मानना था कि वाहन टकराने पर ऐसे कोई गोली नहीं मारता। ऑटो चालक बोलेरो सवारों को फंसाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट ने पूरा मामला साफ कर दिया। CCTV खंगाले तो हुई गाड़ी की पहचान पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो आरोपी वाहन की पहचान हुई और पुलिस बोलेरो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में राजस्थान के बसेड़ी पहुंची। यहां एक आरोपी श्रीकांत पुरी निवासी बसेड़ी राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि

ऑटो चालक को गोली मारने वाले मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

QuoteImage



Source link