Last Updated:
Sagar News: सेकंड हैंड बाइक या कार खरीदते समय आरसी ट्रांसफर, एनओसी, बीमा और टैक्स से जुड़ी जांच अनिवार्य है. बिना रजिस्ट्रेशन या फाइनेंस क्लियरेंस के वाहन खरीदना जोखिमभरा हो सकता है. एडवोकेट पवन नन्होरिया के अनुसार, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हर ट्रांजेक्शन का ट्रांसफर तुरंत होना चाहिए, वरना आप कानूनी पेंच में फंस सकते हैं.
सागर. भारत में अब सेकंड हैंड दोपहिया, चार पहिया वाहनों को खरीदने बेचने का चलन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. यदि आप भी किसी वाहन को बेच रहे हैं, तो सभी जरूरी कागजात देखने चाहिए, ताकि बाद में किसी भी तरह की कानूनी पेंच में आप ना फंसे, वाहन खरीदने बेचते समय सबसे अहम और जरूरी आरसी ट्रांसफर होता है, जिसमें वाहन मालिक पूरी तरह से गाड़ी मालिक बन जाता है. इसके अलावा बीमा, पीयूसी, फिटनेस और फाइनेंस जैसे कागज जरूर चेक करनी चाहिए. यह सब कुछ क्लियर होने की वजह से आप सभी तरह की कानूनी देनदारी से बच जाता है.
उपभोक्ता मामलों की जानकारी एडवोकेट पवन नन्होरिया बताते हैं कि जिस तरह से हम नई गाड़ी को खरीदने हैं, तो सेंट्रल मोटर अधिनियम 42 43 44 45 यह कहता है. बिना रजिस्ट्रेशन के वहां रोड पर चल ही नहीं सकता यानी की शोरूम से बाहर नहीं निकल सकता, तो इसी तरह पुरानी गाड़ी को खरीदने या बेचते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि तत्काल ही विक्रेता को इस गाड़ी का ट्रांसफर क्रेता के नाम पर कर देना चाहिए.
क्योंकि जब भी किसी गाड़ी के साथ घटना दुर्घटना होती है, तो इसका जो मामला पंजीबद्ध होता है. वह हमेशा उसके नाम पर होता है, जिसके नाम पर गाड़ी होती है. यानी कि जो गाड़ी का मालिक होता है. इसलिए जब गाड़ी खरीद रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन देखने के साथ बीमा फिटनेस टैक्स भी देख लेना चाहिए, अहम रजिस्ट्रेशन को देखने की होती है कि ऐसा तो नहीं कि गाड़ी फाइनेंस है और आपने खरीद ली. इसमें ऐसा होता है कि उसने गाड़ी बेच दी आपने गाड़ी खरीद ली और फाइनेंस से एनओसी प्राप्त नहीं की है, तो फाइनेंस कंपनी वाले उसे गाड़ी को सीजकर लेंगे या फिर कोर्ट में केस लगाकर रिपजेश कर लेंगे. इसलिए गाड़ी किराए करते समय या विक्रय करते समय क्रेता और विक्रेता दोनों को ही बड़ी ही सावधानी के साथ ट्रांसफर करवाना चाहिए.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें