नर्मदापुरम पथरौटा गांव की एक विवाहित महिला से व्हाट्सएप पर दोस्ती कर ठगों ने 7 लाख रुपए हड़प लिए। ठगों ने खुद को लंदन में रहने वाला बताया और महंगे गिफ्ट व ज्वेलरी भेजने का लालच दिया। महिला ने भरोसा कर 4 महीने में बार-बार रकम ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने
.
पथरौटा थाना प्रभारी संजीव सिंह पवार के अनुसार, महिला को 15 जुलाई 2025 को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज और कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विपिन गुप्ता बताया। बाद में उसने अपने एक मित्र विकास ठाकुर का जिक्र किया, जो लंदन में रहने की बात कहता था।
दोनों से लगातार बातचीत के बाद महिला को भरोसा हो गया। ठगों ने कहा कि वे लंदन से उसके लिए महंगे गिफ्ट और ज्वेलरी भेजेंगे। इसके बाद कभी कस्टम ड्यूटी, कभी चार्ज और टैक्स के नाम पर पैसे मांगे गए।
गहने बेचकर और गिरवी रखकर भेजे पैसे
महिला लालच में आ गई और चार महीने में बार-बार रुपए ट्रांसफर करती रही। उसने अपने घर की ज्वेलरी बेच दी और बैंक में गिरवी रखकर भी रकम भेजी। जब गिफ्ट नहीं पहुंचे तो उसने परिवार को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद विपिन गुप्ता और विकास ठाकुर के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है।
‘अनजान लिंक और कॉल से बचें’
साइबर सेल प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि रोजाना ऐसे फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग बड़े स्तर पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अनजान कॉल या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें। डॉट एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक ओपन न करें। फ्री या सस्ते ऑफर पर क्लिक करना ठगी का पहला कदम होता है।