छतरपुर के राजनगर में दो बीएलओ निलंबित: निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर के राजनगर में दो बीएलओ निलंबित:  निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई – Chhatarpur (MP) News



जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल।

छतरपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र राजनगर के दो बीएलओ को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने की है।

.

यह निलंबन लवकुशनगर में चल रहे निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशों के अनुसार, बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करना था।

निलंबित किए गए बीएलओ में मतदान केंद्र क्रमांक 06 मिडका के अनीश मोहम्मद (प्राथमिक शिक्षक) और मतदान केंद्र क्रमांक 30 लवकुशनगर के जगतपाल रिछारिया (सहायक ग्रेड-2 लेखापाल) शामिल हैं। इन पर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा न करने और काम में रुचि न लेने की शिकायतें मिली थीं।

अनीश मोहम्मद के मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लवकुशनगर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।



Source link