बस 10 रन दूर इतिहास से…,जडेजा तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड, कपिल देव की फेहरिस्त में जुड़ेगा नाम

बस 10 रन दूर इतिहास से…,जडेजा तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड, कपिल देव की फेहरिस्त में जुड़ेगा नाम


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है. काफी समय के बाद ईडन गार्डन में टेस्ट मैच खेला जाना है. टीम इंडिया का यहां पर ट्रैक रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं रहा है. हालांकि, कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व और शुभमन गिल के कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से फतह करने के फिराक में होगी. इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का जबरदस्त मौका है. वह आगामी सीरीज में कीर्तिमान बनाकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरत में छोड़ सकते हैं.

सचिन-जहीर होंगे पीछे

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पास भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और मयंक अग्रवाल को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है. दरअसल, रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 7 छक्के लगाए हैं. वहीं, सचिन और जहीर के नाम 9-9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम है. मयंक अग्रवाल के नाम 8 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. ऐसे में जडेजा एक नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय 

जडेजा ने अपने करियर में अभी तक खेले 87 टेस्ट मैचों की 129 पारियों में 38.90 की औसत से 3990 रन बनाने का कारनामा किया है. वह 10 रन और बनाते ही भारत के महान कप्तान कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के बाद 4000 टेस्ट रन और 300 प्लस विकेट हासिल करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे. 

टीम इंडीया के स्टार

जडेजा गेंद और बल्ले से कमाल करने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही मैदान पर अपने तेज-तर्रार फील्डिंग और बेताब अंदाज के लिए भी मशहूर हैं.  जडेजा के पास अगामी सीरीज कई रिकॉर्ड स्थापित करने का मौका है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली. उन्होंने भारत को ऐसी स्थिति से मैच जिताया है, जहां से लगभग हार संभव थी. हालांकि जडेजा के दमदार प्रदर्शन ने मैचा का पासा पलट दिया. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा इस सीरीज में उनका कैसा प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढ़ें: ODI के बादशाह, सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले सुपरस्टार, लिस्ट में 2 भारतीय

 



Source link