देवास में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को धार जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बालिका को बहाने से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह घटना 9 नवंबर 2025 को हुई थी।
.
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2025 को फरियादी बालिका ने अपने परिजनों के साथ उदयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे गोबर की टोपली उठवाने के बहाने अपने खेत पर बनी टापरी में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उदयनगर निरीक्षक दर्शना मुजाल्दे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने आरोपी को 11 नवंबर 2025 को धार जिले के धामनोद क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र गौतम, मनीष मीना, आरक्षक दीपक पटेल, अरुण गौर, प्रताप, मुकेश, शंकर और भूपेंद्र पुरिया का विशेष योगदान रहा।