Last Updated:
Asia Cup Final में भारत के खिलाफ 3.4 ओवर में 50 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज रहे हारिस रऊफ से सवाल पूछा गया कि वह टीम इंडिया के खिलाफ बड़े मैच में अक्सर अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाते हैं. इसके जवाब में रऊफ ने कहा कि कोई भी दिन किसी भी प्लेयर के लिए खराब साबित हो सकता है.
रावलपिंडी: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ से बीती रात भारत के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में खराब प्रदर्शन पर सवाल किया गया. इसके जवाब में हारिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट को निर्दयी बता दिया. साथ ही उन्होंने ये भी कहने में हिचक नहीं दिखाई कि क्रिकेटर्स से रोबोट की तरह प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है.
हारिस रऊफ ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट लिए, जिससे उनकी टीम छह रन से जीत हासिल करने में सफल रही. इसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सारी बातचीत हुई.
भारत के खिलाफ बड़े मैच में अच्छा क्यों नहीं खेल पाते?
सितंबर में भारत के खिलाफ एशिया कप मैचों के दौरान आपत्तिजनक हाव-भाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली श्रृंखला के दौरान उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था. रऊफ से जब पूछा गया कि वह भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल जैसे बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पाते हैं, उन्होंने कहा:
हमारे लिए कोई माफी नहीं होती. हमसे रोबोट की तरह प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है, लेकिन हम इंसान हैं और हमारे लिए भी कोई दिन बुरा हो सकता है. अच्छी बात ये है कि आप फिर भी हार नहीं मानते और दिन बुरा होने पर निराश नहीं होते. हम केवल अपने कौशल पर विश्वास रखते हैं और गलतियों को सुधारने पर काम करते रहते हैं, लेकिन एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर किसी भी गेंदबाज का दिन खराब हो सकता है.
प्रशंसकों की निराशा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए कि खिलाड़ियों ने खराब दिन होने के बावजूद भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया.
हमारे लिए कोई माफी नहीं है: हारिस रऊफ
रऊफ ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी को आलोचना अच्छी नहीं लगती. हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन जैसा मैंने पहले कहा हमारे लिए किसी तरह की माफी नहीं होती है. अगर हमने 10 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और एक मैच में खराब खेल गए तो लोग उस मैच को याद रखते हैं जिसमें हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें