.
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि 28 वर्षीय स्वाति पति राहुल प्रजापति निवासी पथरिया जाट ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके तीन बच्चे हैं।
7 साल पहले हुई थी शादी, पति करता है प्राइवेट जॉब : सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजन ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है। 7 साल पहले शादी हुई थी। पति एक निजी कॉलेज में जॉब करता है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।