Last Updated:
Tips and Tricks: ठंड के मौसम में लोग मिनटों में पानी गरम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक रॉड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्लास्टिक की बाल्टी में यह खतरनाक हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार आज हम कुछ खास टिप्स के बारे में बात करेंगे.
बुरहानपुर. ठंड के समय में सबसे अधिक लोग इलेक्ट्रॉनिक रॉड से पानी गर्म करना पसंद करते हैं, क्योंकि मिनट में पानी गर्म हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं की प्लास्टिक की बाल्टी में यदि आप इलेक्ट्रॉनिक रॉड लगाकर पानी गर्म करते हैं, तो आपको क्या नुकसान हो सकते हैं. एक्सपर्ट अनिल बदलनी का कहना है कि प्लास्टिक की बाल्टी रॉड की हिट से पिघल सकती है, जिससे करंट फैलने का भी डर बन जाता है. आप स्टील की बाल्टी रॉट को लगाकर बीच में एक लकड़ी लगाकर छोड़ दीजिए, जिससे आपका 5 मिनट में पानी गर्म हो जाएगा और पानी में हाथ डालने से बच्चे 5 मिनट बाद स्विच बंद कर कर ही पानी में हाथ डालें. यदि आप यह सावधानियां रखते हैं, तो आपको करंट नहीं लगेगा.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट पंकज भावसार से बात की, तो उन्होंने बताया की ठंड का समय जैसे ही शुरू होता है, तो लोग इलेक्ट्रॉनिक रोड से पानी गर्म करना शुरू कर देते हैं. कुछ लोग प्लास्टिक की बाल्टी में इस रॉड को लगा देते हैं, तो कुछ लोग स्टील की बाल्टी में लगाते हैं. स्टील की बाल्टी इसलिए आपके लिए सार्थक है, क्योंकि स्टील की बाल्टी पिघलती नहीं है. उसमें करंट लगने का डर बना रहता है, लेकिन यदि आप सावधानी बरतते हैं, तो वह भी समस्या खत्म हो जाती है, लेकिन आप यदि प्लास्टिक की बाल्टी में पानी रॉड से गर्म कर रहे हैं, तो बाल्टी पिघलने का डर बना रहता है. बाल्टी जल भी सकती है. इसलिए आपके लिए स्टील की बाल्टी सबसे बेस्ट है और आप जब भी पानी गर्म करें, तब बाथरूम में यदि आप पानी गर्म कर रहे हैं, तो बाथरूम का दरवाजा बाहर से लॉक कर दीजिए. 5 से 10 मिनट तक उसे न खोले जिसके बाद स्विच ऑफ कर कर ही पानी में हाथ डालें. यदि आप यह सावधानी रखने हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं जाएगी.
पानी में हाथ डालने से बचें
यदि आप भी इलेक्ट्रॉनिक रोड से पानी गर्म कर रहे हैं, तो आप स्विच ऑफ करने के बाद पानी में हाथ नहीं डालें नहीं, तो आपको करंट भी लग सकता है. क्योंकि यह रॉड 1000 वॉट से अधिक वाट की होती है और इसका करंट लगने पर आदमी झुलस भी जाता है मृत्यु भी हो जाती है. इसलिए आप इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि स्विच ऑफ करने के बाद ही पानी में हाथ डालें.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें