इंदौर पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को एक बार फिर पुलिस विभाग में सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई भानू प्रताप सिंह तोमर को सेवा से बर्खास्त कर दिया। तोमर डीसीपी मुख्यालय कार्यालय में पदस्थ थे।
.
जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में 24 जुलाई को हुए गोलीकांड में एएसआई भानू प्रताप सिंह का नाम सामने आया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। फरारी के दौरान वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचा।
शिवपुरी पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद डीसीपी प्रकाश सिंह परिहार ने भानू प्रताप सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की। नोटिस तामील कराने के बाद जांच में उसे अनुशासनहीनता, साजिशकर्ता होने और कदाचरण का दोषी पाया गया। इसके आधार पर बुधवार को उसे पुलिस सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए गए।