सरकारी नौकरी छोड़ शिक्षक बना किसान, हर साल हो रही लाखों की कमाई, कंप्यूटर सिस्टम से करते हैं खेती 

सरकारी नौकरी छोड़ शिक्षक बना किसान, हर साल हो रही लाखों की कमाई, कंप्यूटर सिस्टम से करते हैं खेती 


Last Updated:

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के चापोरा के एक किसान विट्ठल नारायण पाटिल एक ऐसे किसान है कि जो सरकारी शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और खेती किसानी करना शुरू की पहले वह 20 एकड़ खेती से उन्होंने शुरुआत की थी. जानिए उनके सफल किसान बनने की कहानी.

Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के चापोरा के विट्ठल नारायण पाटिल एक ऐसे किसान हैं कि जो सरकारी शिक्षक होने के बावजूद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और खेती किसानी करना शुरू कर दिया. पहले वह 20 एकड़ खेती से उन्होंने शुरुआत की थी. आज वह 80 एकड़ खेती कर रहे हैं यह 5 साल में उन्होंने और 20 एकड़ खेती खरीद कर वहां पर भी केला गन्ना कपास और मक्का लगना शुरू कर दिया है. किसान का कहना है कि लगातार नवाचार करता हूं और जो भी खेती करने के लिए हाईटेक सिस्टम आते जाते हैं, उसी से अपनी खेती करता हूं. अभी वह कंप्यूटर से 80 एकड़ में एक क्लिक कर पानी पहुंचा देते हैं जिससे उनकी मजदूरों की बचत भी हो रही है. खेती कर वह हर साल लाखों रुपए की कमाई करते हैं.

किसान ने दी जानकारी 
लोकल18 की टीम ने जब किसान विट्ठल नारायण पाटिल से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं सरकारी शिक्षक था. मैंने सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद खेती करने का प्लान बनाया और 20 एकड़ में खेती करना शुरू किया. लगातार नवाचार किए और आज 80 एकड़ में खेती करते हैं. खेती की कमाई से और भी जगह पर खेती खरीदी है. जिले का समृद्ध किसान के रूप में भी जिला प्रशासन सम्मानित कर चुका है और मेरे द्वारा अक्सर नवाचार कर खेती में अच्छा उत्पादन किया जाता है. मैं समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों से भी जानकारियां लेते रहता हूं. मेरे खेत में केला गन्ना कपास मक्का सोयाबीन इस तरह की खेती करता हूं.

कंप्यूटर सिस्टम से करते हैं खेती 
किसान का कहना है कि जी इरिगेशन का प्लांट लगाया हुआ है और इस प्लांट के माध्यम से सिंगल क्लिक करके ही अपने खेत में 80 एकड़ में पानी कर देता हूं. जिससे मेरे मजदूरों की बचत होती है. इसलिए मुझे हर साल लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है. इसी से पैसे कमा कर जगह जगह खेती खरीद रहे हैं. अभी फिलहाल किसान की उम्र 65 वर्ष है और 40 वर्षों से खेती कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सरकारी नौकरी छोड़ शिक्षक बना किसान, कंप्यूटर सिस्टम से करते खेती, जानिए कैसे



Source link