1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 फिफ्टी… मैच में बना 1498 रन का अटूट रिकॉर्ड, गेंदबाजों की हो गई बुरी हालत

1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 फिफ्टी… मैच में बना 1498 रन का अटूट रिकॉर्ड, गेंदबाजों की हो गई बुरी हालत


Highest match aggregates India vs South Africa Tests: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाला है. इसके बाद दूसरा मैच 22 तारीख से गुवाहाटी में खेला जाएगा. टीम इंडिया मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त करने में सफल हुई थी. उसके बाद उसने वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर 2-0 से हरा दिया था. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका का पाकिस्तान से सीरीज 1-1 से बराबर हुआ था. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा विजेता है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए उसे हराना आसान नहीं होने वाला है.

टेस्ट क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1992 से अब तक 44 टेस्ट मैच हुए हैं. इस दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो अब तक अटूट हैं. उस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है. 2008 में कुछ ऐसा हुआ था जो फिर अब तक नहीं हो सका है. चेन्नई में साउथ अफ्रीका और भारत की टीमें आमने-सामने हुई थीं और उस मुकाबले में दोनों ने मिलकर कुल 1498 रन बनाए थे. यह भारत-साउथ अफ्रीका के बीच किसी टेस्ट मैच में बना सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. 417 ओवर में 25 विकेट गिरे थे और 3.59  का रन रेट रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source


हाशिम अमला का बड़ा शतक

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. उसने 540 रनों का पहाड़ स्कोर बनाया था. उसके लिए हाशिम अमला ने 262 गेंदों पर 159 रन बनाए थे. उन्होंने 20 चौके लगाए थे. नील मैकेंजी ने 94 और कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 73 रनों की पारी खेली थी. विकेटकीपर मार्क बाउचर ने आखिरी में 70 रनों का योगदान दिया था. भारत के लिए हरभजन सिंह ने 5 और अनिल कुंबले ने 2 विकेट लिए थे. एस श्रीसंत और वीरेंद्र सहवाग ने 1-1 विकेट झटके थे.

ये भी पढ़ें: सचिन से विराट तक… भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास के 5 सफलतम बल्लेबाज, रनों का लगाया अंबार

सहवाग ने रचा इतिहास

इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो वसीम जाफर के साथ सहवाग ने पहले विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी कर दी. जाफर 73 रनों पर आउट हुए. उनके बाद सहवाग को राहुल द्रविड़ का साथ मिला. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 268 रनों की साझेदार की. द्रविड़ ने 111 रन बनाए. सहवाग ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 319 रनों की यादगार पारी खेली. यह टेस्ट में उनका दूसरा दोहरा शतक था. उन्होंने इससे पहले मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में 309 रन बनाए थे. भारत ने 627 रन बनाकर पहली पारी में 87 रनों की बढ़त ली. डेल स्टेन को 4, मखाया एंटिनी को 3 और पॉल हैरिस को 3 विकेट मिले थे. 

ये भी पढ़ें: Samson vs Jadeja: संजू सैमसन या रवींद्र जडेजा… किसकी कमाई सबसे ज्यादा? सातवें आसमान पर नेट वर्थ और सैलरी

1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 अर्धशतक

साउथ अफ्रीका ने इसके बाद दूसरी पारी में 5 विकेट पर 331 रन बनाए. उसके लिए नील मैकेंजी ने 155 और हाशिम अमला ने 81 रन बनाए. हरभजन ने 3 विकेट झटके. भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला. हालांकि, समय नहीं होने के कारण टीम बल्लेबाजी नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया. मैच में एक तिहरा शतक लगा. वहीं, 3 शतक और 5 अर्धशतक लगे. मैच में कुल 1498 रन बने जो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच किसी टेस्ट मैच में सबसे बड़ा टोटल स्कोर है.

 



Source link