15 दुकानों को बुलडोजर से गिराया: भिंड में 28 साल पुराने अतिक्रमण को हटाया; हाईकोर्ट के आदेश पर लिया एक्शन – Bhind News

15 दुकानों को बुलडोजर से गिराया:  भिंड में 28 साल पुराने अतिक्रमण को हटाया; हाईकोर्ट के आदेश पर लिया एक्शन – Bhind News



भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र के आलमपुर में बुधवार की शाम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने 28 वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटा दिया।नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित सरकारी भूमि (सर्वे क्रमांक 759/1) पर 1997 में तेजबहादुर चौहान ने कब्जा कर 15 दु

.

कानूनी लड़ाई ने लंबा सफर तय किया

  • 2003 में दयाराम कौरव ने इस अवैध कब्जे के खिलाफ याचिका दायर की।
  • 2005 में आलमपुर उपतहसील ने धारा 248 के तहत अतिक्रमण की पुष्टि की और कार्यवाही के आदेश दिए।
  • 2006 में तत्कालीन विधायक लालसिंह आर्य ने इसे विधानसभा में उठाया।
  • तेजबहादुर चौहान ने हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया।
  • दयाराम कौरव की पुनर्विचार याचिका पर हाईकोर्ट ने लहार एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
  • 2012 में दयाराम कौरव के निधन के बाद उनके पुत्र उमाशंकर कौरव ने मामला आगे बढ़ाया।

करीब 28 वर्षों की कानूनी प्रक्रिया के बाद, बुधवार को प्रशासन ने आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए 15 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान लहार तहसीलदार दीपक शुक्ला, नगर परिषद सीएमओ अतुल रावत, आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय, दबोह टीआई राजेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।



Source link