अंदर से लाल, बाहर से हरा! एनपुर का नेचुरल जाम बना लोगों की पहली पसंद, सिर्फ ₹40 किलो में मिल रहा है स्वाद

अंदर से लाल, बाहर से हरा! एनपुर का नेचुरल जाम बना लोगों की पहली पसंद, सिर्फ ₹40 किलो में मिल रहा है स्वाद


Last Updated:

Enpur Maharashtra Jam Farming: महाराष्ट्र के एनपुर में बिना केमिकल की खेती से तैयार जाम फल इन दिनों बुरहानपुर में धूम मचा रहा है. ₹40 किलो बिकने वाला यह फल बाहर से हरा और अंदर से लाल होता है. इसकी मिठास और नेचुरल स्वाद ने लोगों को दीवाना बना दिया है.

बुरहानपुर. महाराष्ट्र के एनपूर में बिना केमिकल से जाम के फलों की खेती की जाती है इसलिए वहां का जाम काफी स्वादिष्ट और मीठा होता है और अंदर से लाल निकलता है. इसलिए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. इन दिनों यह फल बाजार में ₹40 किलो बिक रहा है शिवकुमार सिंह प्रतिमा के पास जाम बाजार लग गया है. यहां पर करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानदार जाम बचने के लिए आते हैं. इनके जामों को यहां के लोग भी पसंद करते हैं. क्योंकि बिना केमिकल के जाम होते हैं और खाने में बड़े स्वादिष्ट मीठे और खोपरे दार लगते हैं. यह जाम केवल 3 महीने तक बाजार में नजर आते हैं.

फल विक्रेताओं ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब फल बेचने आए मोहम्मद अखिल से बात की तो उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के एनपुर में जाम की सबसे अधिक खेती होती है, जहां के किसान केमिकल फ्री खेती करते हैं. कोई भी केमिकल का उपयोग नहीं करते हैं. इसलिए इनके जाम की बड़ी खासियत होती है इनका जाम बाहर से हरा दिखता है, लेकिन अंदर से लाल होता है और यह जाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसलिए लोग इसको सबसे  अधिक खाना पसंद करते हैं. इस बार हम ₹40 किलो बाजार में यह जाम बेच रहे हैं. लोग भी हमसे जाम खरीदने के लिए आते हैं आधा दर्जन से अधिक दुकानदार यहां पर दुकान लगाकर जाम बेचते हैं. सर्दी के 3 महीने यह जाम सबसे अधिक डिमांड करता हैं.

केमिकल फ्री रहता है जाम 
व्यापारियों का कहना है कि यह जाम बाजार में मिलने वाले जामों से अलग होता है, क्योंकि बाजार में जो जाम मिलते हैं उसमें यदि केमिकल का इस्तेमाल होता है, तो उसे जाम की साइज बढ़ जाती है, लेकिन यह जाम नेचुरल पेड़ों पर उगा हुआ होता है. इसलिए इसकी साइज छोटी होती है. एक जाम का वजन 100 से 150 ग्राम तक होता है. यह सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. ठंड के दिनों में लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अंदर से लाल, बाहर से हरा! एनपुर का नेचुरल जाम बना लोगों की पहली पसंद



Source link