अलीराजपुर की वैदिका रावत ने भोपाल में आयोजित इंडिया लेवल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह आदिवासी विकास परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश रावत (पटेल) और जोबट विधायक सेना महेश पटेल की बेटी हैं।
.
12 नवंबर 2025 को भोपाल में हुए 0755 राइफल पिस्टल 50 मीटर ओपन इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में वैदिका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनियर, जूनियर और यूथ – तीनों कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया।
तीनों कैटेगरी में हासिल किया तीसरा पायदान
वैदिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ अलीराजपुर जिले, आदिवासी समाज और पूरे मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी संतरा निमामा ने वैदिका के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैदिका ने जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उदाहरण पेश किया है और यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
वैदिका रावत की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलेवासियों ने खुशी जाहिर की है।