एक ही ओवर में झटके तीन विकेट, डफी के बवंडर में उड़ गई WI, NZ ने जीती सीरीज

एक ही ओवर में झटके तीन विकेट, डफी के बवंडर में उड़ गई WI, NZ ने जीती सीरीज


Last Updated:

NZ beat WI in T20 Series: जैकब डफी के 35 रन देकर चार विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांचवें टी-20 में हराया. इसी के साथ कीवियों ने ये श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की. अब रविवार यानी 16 नवंबर से दोनों देशों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

जैकब डफी का वेस्टइंडीज के खिलाफ कातिलाना प्रदर्शन

डुनेडिन: न्यूजीलैंड ने गुरुवार को खेले गए पांचवें टी-20 में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम की. वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था. न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच तीन रन से और तीसरा मैच नौ रन से जीता. सोमवार को चौथा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था.

अब 16 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत
दोनों टीम के बीच अब तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच रविवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा.

न्यूजीलैंड ने पांच मैच की टी-20 सीरीज अपने नाम की.

डफी रहे जीत के हीरो
35 रन देकर चार विकेट लेने वाले पेसर जैकब डफी न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे. डफी ने तीसरे ओवर में ही तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज का टॉप ऑर्डर बिखेर दिया था. देखते ही देखते वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 21 रन हो गया. डफी ने इसके बाद खतरनाक दिख रहे रोमारियो शेफर्ड को भी पवेलियन भेजा, जिन्होंने 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इस तरह से वेस्टइंडीज की टीम 18.4 ओवर में 140 रन पर आउट हो गई. उसकी तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 38 रन बनाए.

26 गेंद पहले ही जीत गया न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 141 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने नाबाद 47 रन बनाए, उन्होंने टिम रॉबिन्सन के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए. कॉनवे ने इसके बाद रचिन रविंद्र (21) के साथ 37 और मार्क चैपमैन (नाबाद 21) के साथ 35 रन की दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करके टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

एक ही ओवर में झटके तीन विकेट, डफी के बवंडर में उड़ गई WI, NZ ने जीती सीरीज



Source link