कांपने लगी थीं सानिया और आया पैनिक अटैक… शोएब से तलाक के बाद किसने संभाला? नम आंखों से किया बड़ा खुलासा

कांपने लगी थीं सानिया और आया पैनिक अटैक… शोएब से तलाक के बाद किसने संभाला? नम आंखों से किया बड़ा खुलासा


Sania Mirza News: भारत की पूर्व महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने सबसे बुरे वक्त को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है. सानिया ने बताया कि कैसे एक शो पर जाने से पहले वो कांप रही थीं और उनकी हालत बेहद खराब थी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और उस समय बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान उनके साथ खड़ी थीं. 

पूर्व टेनिस स्टार ने ये दिल छू लेने वाली बातचीत अपने यूट्यूब चैनल के शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ के पहले एपिसोड में की जहां उनकी करीबी दोस्त फराह खान उनकी मेहमान थीं. इस शो पर सानिया थोड़ी भावुक दिखीं और कई बड़े खुलासे किए. 

सानिया मिर्जा का छलका दर्द 

बातचीत के दौरान, फराह खान ने सानिया मिर्जा की अपने बेटे की अकेले परवरिश करने के लिए तारीफ की. निर्देशक ने कहा, ”सिंगल मदर होने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। यह बहुत ही कठिन है. हम सभी की अपनी-अपनी यात्राएं होती हैं और हमें वही चुनना होता है जो सबसे अच्छा हो.”

Add Zee News as a Preferred Source


सानिया मिर्जा ने जवाब में कहा कि मातृत्व और काम के बीच संतुलन बनाना उनके लिए मुश्किल रहा। मैं कैमरे पर इसका जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन एक पल ऐसा था जो मेरे सबसे निराशाजनक पलों में से एक था, जब आप (फराह खान) मेरे सेट पर आईं और उसके बाद मुझे एक लाइव शो में जाना था. अगर आप वहां नहीं आती… तो मैं कांप रही होती. और मैं वह शो नहीं करती, आपने मुझसे कहा था, ‘चाहे कुछ भी हो, तुम यह शो कर रही हो.’

 

सानिया को आया था पैनिक अटैक 

फराह खान ने भी उस घटना को याद करते हुए कहा, “मैं बहुत डर गई थी। मैंने पहले कभी किसी को पैनिक अटैक आते नहीं देखा। मुझे उस दिन शूटिंग करनी थी, लेकिन मैं उसे छोड़कर पजामा और चप्पल पहनकर वहां आ गई।”

बता दें कि सानिया मिर्जा ने अप्रैल 2010 में अपने होमटाउन हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जाम दिया. 14 सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. 2024 में, सानिया के परिवार ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से शोएब से उनके तलाक की पुष्टि की.

ये भी पढ़ें: ना कोहली ना रूट… इस बल्लेबाज में दिखती है सचिन की झलक, दिग्गज के बयान से क्रिकेट जगत हैरान; नाम जान लगेगा झटका!





Source link