खतरे में हिटमैन का ये प्रचंड रिकॉर्ड… शुभमन गिल एक झटके में कर देंगे ध्वस्त, विराट भी नहीं कर पाए ये करिश्मा

खतरे में हिटमैन का ये प्रचंड रिकॉर्ड… शुभमन गिल एक झटके में कर देंगे ध्वस्त, विराट भी नहीं कर पाए ये करिश्मा


IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल कोलकाता में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की अचानक चर्चा होने लगी है. ‘हिटमैन’ के छक्कों का महारिकॉर्ड खतरे में है. भारत का एक खूंखार बल्लेबाज एक झटके में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के छक्कों का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल है. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल सुबह 9:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा.

‘हिटमैन’ के छक्कों का महारिकॉर्ड खतरे में

शुभमन गिल अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान 11 छक्के जड़ देते हैं तो वह ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 39 टेस्ट मैचों की 72 पारियों में 46 छक्के ठोके हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 56 छक्के उड़ाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


शुभमन गिल एक झटके में कर देंगे ध्वस्त

शुभमन गिल 11 छक्के और जड़ते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे. शुभमन गिल अगर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम टॉप पर आता है. ऋषभ पंत ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 38 टेस्ट मैचों की 67 पारियों में 73 छक्के ठोके हैं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड इस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज

ओवरऑल पूरी दुनिया की बात करें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में 57 टेस्ट मैचों की 103 पारियों में 86 छक्के ठोके हैं. इसके अलावा शुभमन गिल के पास कोलकाता में होने वाले पहले मैच के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कम से कम 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के कुल चौथे क्रिकेटर बनने का भी मौका होगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

1. बेन स्टोक्स – 57 टेस्ट मैचों में 86 छक्के

2. ऋषभ पंत – 38 टेस्ट मैचों में 73 छक्के

3. रोहित शर्मा – 40 टेस्ट मैचों में 56 छक्के

4. शुभमन गिल – 39 टेस्ट मैचों में 46 छक्के

5. यशस्वी जायसवाल – 26 टेस्ट मैचों में 43 छक्के



Source link