गुना में 1621 किसानों को मिले 2.52 करोड़: भावांतर योजना की राशि ट्रांसफर; विधायक बोले- इसमें से कुछ पैसा गाय की सेवा में भी लगाएं – Guna News

गुना में 1621 किसानों को मिले 2.52 करोड़:  भावांतर योजना की राशि ट्रांसफर; विधायक बोले- इसमें से कुछ पैसा गाय की सेवा में भी लगाएं – Guna News


कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की है। गुरुवार को गुना जिले का मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी नानाखेड़ी में आयोजित हुआ। इसमें जिले के 1621 किसानों को 2.52 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य मौजूद रहे। वहीं अन्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसडीएम शिवानी पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई।

विधायक बोले- कागज और कलम कम पड़ जाएंगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि प्रदेश की सरकार केवल किसानों के ही नहीं, बल्कि सब के हित में काम कर रही है। जब से ये सरकार बनी है, उसकी कई प्रकार की ऐसी योजनाएं हैं, जिनको अपन समझ भी नहीं पाते हैं और लाभ भी नहीं ले पाते हैं। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों के हित में भावांतर योजना चल रही है। उसके अलावा किसान सम्मान निधि भी किसानों को प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को हमे हमेशा धन्यवाद देना चाहिए। संभवतः स्वतंत्रता के पहले भी ऐसी सरकारें कभी नहीं रही होंगी। सरकार आज जनता के लिए जो काम कर रही है, उनकी अगर गिनती करें, तो अपने पास शायद कागज और कलम कम पड़ जायेंगे।

नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘कुछ पैसा गाय की सेवा में भी लगाएं’ विधायक ने कहा कि आप सब से केवल इतना ही निवेदन करूंगा कि गौमाता खेती का ही एक अंग है। गाय किसानों के संरक्षण में ही पलती है। अपने देश की सारी कृषि गौ आधारित ही है। तो जो भावांतर का पैसा आया है, उसमें से कुछ पैसा कम कर के गाय को सेवा में भी लगा दें।

नपाध्यक्ष बोलीं- सरकार हर संभव मदद कर रही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि हमारे प्रदेश की सरकार सभी किसान भाइयों को खेती का लाभ का धंधा बनाने के लिए, उन्हें हर संभव मदद कर रही है और उनकी उपज का उचित मूल्य मिले ऐसी व्यवस्था सरकार कर रही है।

व्यापारियों से की अपील उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें उन्हें अपनी उपज का न्यूनतम निर्धारित मूल्य मिलेगा। मैं सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन करती हूं कि किसानों की उपज का उचित मूल प्रदान करें, जिससे उन्हें उनकी लागत का पूरा पूरा लाभ मिले।



Source link