टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी ध्रुव जुरेल, कोलकाता में एक साथ खेलेंगे 2 विकेटकीपर? शुभमन गिल का स्पेशल प्लान

टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी ध्रुव जुरेल, कोलकाता में एक साथ खेलेंगे 2 विकेटकीपर? शुभमन गिल का स्पेशल प्लान


India vs South Africa 1st Test:  साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने फुलप्रूफ प्लानिंग कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुक्रवार (14 नवंबर) को बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. अफ्रीकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है. उसने हाल ही में पाकिस्तान में टेस्ट हारने के बाद जोरदार वापसी की और सीरीज को बराबरी पर समाप्त कराया. ठीक ऐसी ही स्थिति भारतीय टीम की है. शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई और घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से जीत मिली. अब एक मुश्किल सीरीज में शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर की परीक्षा होने वाली है.

चोट के बाद पंत की वापसी 

कोलकाता टेस्ट में भारत के सामने एक बड़ी दुविधा है कि वह एक साथ दो विकेटकीपरों को कैसे प्लेइंग-11 में रखे? ऋषभ पंत चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और वह टीम के उपकप्तान हैं. पंत मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में एक हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हुए थे. उसके बाद दो महीने से अधिक समय के बाद साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैदान पर उतरे. उन्होंने अपनी फिटनेस को साबित किया और अब कोलकाता में खेलने के लिए तैयार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


 

fallback

 

क्यों जरूरी हैं जुरेल?

पंत के आने से टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई है. उसे पंत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक का चयन करना है. जुरेल ने पंत की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने हाल ही में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में दो शतक जड़े. भारत ए के लिए उनकी पिछली कुछ पारियों में 69, 80 और 68, 94 और 53*, 52 और 28, 140, 1 और 56, 132* और 127* रन रहे हैं. ऐसे में उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है कि जुरेल को टीम में होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 1 तिहरा शतक, 3 शतक और 5 फिफ्टी… मैच में बना 1498 रन का ‘अटूट’ रिकॉर्ड, गेंदबाजों की हो गई बुरी हालत

किस नंबर पर उतरेंगे?

गिल और गंभीर ने कोलकाता टेस्ट मैच के लिए एक नया प्लान तैयार कर लिया है. दोनों ने प्लेइंग-11 में दो विकेटकीपरों के साथ उतरने का फैसला लगभग कर लिया है. पंत के साथ जुरेल खेल सकते हैं और वह छठे नंबर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. कहा तो यह भी गया कि साई सुदर्शन की नंबर-3 पर जुरेल को मौका देना चाहिए, लेकिन ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में जुरेल नंबर-6 पर उतर सकते हैं.

 

fallback

 

कोच ने दिए संकेत

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बुधवार को लगभग पुष्टि कर दी कि ध्रुव जुरेल शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे. टेन डोएशेट ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि आप उन्हें इस टेस्ट से बाहर रख सकते हैं.” यही वह संक्षिप्त उत्तर है जिसने जुरेल के खेलने पर लगभग मुहर लगा दी है. भारत का दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के साथ खेलना नई बात नहीं है. 2007 के इंग्लैंड दौरे पर भारत ने दिनेश कार्तिक को ओपनर के रूप में उतारा था और महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग की थी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा भारत का ये स्टार! शुभमन गिल-गौतम गंभीर का है ‘ट्रम्प कार्ड’

पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, आकाश सुंदर, आकाश दीप/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.



Source link