तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर: सास-बहू की मौके पर मौत, ससुर का इलाज जारी, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम – Morena News

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:  सास-बहू की मौके पर मौत, ससुर का इलाज जारी, ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम – Morena News


मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर देवरी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं, ट्रक चालक

.

इलाज कराकर एक ही बाइक से लौट रहे थे तीनों

हिंगोना गांव के निवासी श्री राम कुशवाह अपनी पत्नी त्रिवेणी कुशवाह के साथ मिलकर अपनी बहू सरिता कुशवाह को मुरैना डॉक्टर के पास इलाज करने गए थे। इलाज के बाद मुरैना से गांव लौट रहे थे तभी देवरी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक RJ 11/ GC/9701 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सास त्रिवेणी और बहू सरिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया।

ट्रक जिससे हादसा हुआ

ग्रामीणों ने लगाया जाम

देवरी गांव के पास हुए हादसे में सास बहू की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगभग आधा घंटे लगा रहा। मौके पर पहुंच पुलिस प्रशानिक अधिकारियों ने जाम खुलवाया।

जाम लगते ग्रामीण

जाम लगते ग्रामीण

ट्रक चालक की तलाश जारी

सीएसपी दीपाली चन्दौरिया के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी है बाइक पर तीन लोग सवार थे बाइक चालक श्रीराम कुशवाह सुरक्षित है लेकिन पत्नी और बहू की मौके पर मौत हो गई है। ट्रक छोड़ भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है।



Source link