वीमेन वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहली बार अपने शहर आगरा पहुंचीं। वह खुली गाड़ी से 10 Km रोड शो कर रही हैं। सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े हैं। दीप्ति, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते, हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ रही हैं।
.
ढोल- नगाड़े और बैंडबाजा के साथ लोग साथ चल रहे हैं। रोड शो में ऊंट- घोड़ा भी लाया गया है। फैंस जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनके स्वागत में पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं।
रोड शो समाप्त करने के बाद दीप्ति घर पहुंचेंगी। मां सुशीला शर्मा, बेटी की आरती के लिए थाल सजा रखी हैं। उन्होंने बेटी की मनपसंद डिशेस तैयार की हैं। शहर के भावना क्लार्क से शुरू हुआ रोड शो उनकी एकेडमी पर पहुंचकर समाप्त होगा। एकेडमी में उनका स्वागत कार्यक्रम है।
महिला वर्ल्ड कप में दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन दीप्ति ने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से भारत को वीमेन वर्ल्ड कप क्रिकेट में विश्वविजेता बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए वर्ल्ड-कप में कुल 215 रन बनाए। 22 विकेट झटके। इसी हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब भी मिला। इसके बाद यूपी सरकार ने दीप्ति शर्मा को 1.5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की।
अब देखिए 3 तस्वीरें…
खुली गाड़ी में रोड शो कर रही दीप्ति शर्मा। सड़क के दोनों तरफ लोग उनके स्वागत के लिए खड़े हैं।

वीमेन वर्ल्ड कप विनर टीम की मेंबर क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहली बार आगरा पहुंची हैं। उनके स्वागत में बैलून उड़ाया गया।

दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए आगरावासियों में उत्साह है।
आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा के स्वागत से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…