दो कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 लोग घायल: श्योपुर-पाली हाईवे पर हादसा, बोलेरो टैक्टर को ओवरटेक कर रही थी – Sheopur News

दो कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 लोग घायल:  श्योपुर-पाली हाईवे पर हादसा, बोलेरो टैक्टर को ओवरटेक कर रही थी – Sheopur News


श्योपुर-पाली हाईवे पर गुरुवार रात रूपनगर गांव के सामने बोलेरो, कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है।

.

शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बोलेरो चालक के एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ। श्योपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (क्रमांक RJ 08 UA 4868) ने सामने से आ रही कार (क्रमांक MP 31 ZB 2613) को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं जैनी गांव का किसान रामबहादुर मीणा धान बेचकर लौट रहा था, उसका ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में बोलेरो, कार और ट्रैक्टर में सवार कुल 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कार सवार सरावगी मोहल्ला निवासी डब्बू उर्फ कुश सिंहल और कल्याणपुरम श्योपुर निवासी निखिल पुत्र बंटी देवेंद्र गर्ग शामिल हैं।

बोलेरो में सवार विजय देवदास कंजर, सानिया कंजर, दीपक, सन्नू, पूरणमल, गुंजन, अजित, गिर्राज, अमित, अभिनव, अनन्या और गोविंद कंजर (सभी शंकरपुरा, जिला बूंदी, राजस्थान निवासी) भी घायल हुए हैं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया गया है कि घायलों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का पोता भी शामिल है।



Source link