दो स्कूलों में न विद्यार्थी मिले न शिक्षक, 5 का वेतन काटा – Sagar News

दो स्कूलों में न विद्यार्थी मिले न शिक्षक, 5 का वेतन काटा – Sagar News


जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बंडा विकासखंड के भेड़ाखास, चौका, भड़राना, गड़र और छापरी का औचक निरीक्षण किया। हाईस्कूल भेड़ाखास में आरडी अहिरवार, अतिथि शिक्षक मयंक जैन एवं शनि जैन अनुपस्थित थे। अतिथि शिक्षक की उपस्थिति पंजी में 10, 11, 12 नवंबर के

.

विद्यार्थी भी अनुपस्थित रहने पर प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद रावत को नोटिस दिया गया। एकीकृत माध्यमिक शाला चौका में प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार जैन, रचना गौड़, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, श्रवण कुमार मिश्रा एवं अतिथि शिक्षक नीरज अहिरवार अनुपस्थित थे। विद्यालय परिसर में पशु विचरण करते मिले। विद्यार्थी नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस दिए।

एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भड़राना में संजय उपाध्याय के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं मिलने पर नोटिस दिया गया। हाईस्कूल गड़र में साफ सफाई नहीं मिलने पर प्रभारी प्राचार्य प्रभात गुप्ता को नोटिस दिया गया। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित लोकसेवकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधितों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रवाह से रोकने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। अनुपस्थित अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई।



Source link