Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Rising Stars Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलने के लिए कतर पहुंच गए हैं. 14 साल के वैभव पहली बार इंडिया ए टीम की ओर से खेलेंगे. इस टीम में सीनियर खिलाड़ियों के तौर पर जितेश शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक और नेहल वढेरा सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं. सीनियर खिलाड़ियों ने वैभव सूर्यवंशी से मजे लेने में देर नहीं की. वैभव सूर्यवंशी को कभी उनके बालों को लेकर तो कभी उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया गया लेकिन इस होनहार खिलाड़ी ने अपने सीनियर को बखूबी जवाब दिया.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी 14 नवंबर से कतर के दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए की ओर से खेलने उतरेंगे. इंडिया ए टीम इस टूर्नामेंट के लिए कतर पहुंच चुकी है. टीम ने इसके लिए जमकर तैयारी की है. वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंडिया ए की ओर से बैटिंग करेंगे. सबकी नजरें इस होनहार ओपनर पर होगी. जिन्होंने हाल के दिनों में अपने बल्ले से खूब रन बनाए हैं. इंडिया अंडर 19 की ओर से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचा चुके वैभव अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में कमाल दिखाने को तैयार हैं. वैभव के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सीनियर खिलाड़ियों ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए. हालांकि इस दौरान बाएं हाथ के युवा ओपनर ने बखूबी से सबको जवाब दिया. इंडिया ए टीम राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ शुक्रवार को करेगी.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीनियर साथी युद्धवीर सिंह चरक के साथ सूर्यवंशी दिख रहे हैं. जबकि एक साथी इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा है. तेज गेंदबाज चरक इस दौरान वैभव की उम्र को लेकर मजाक करते हैं. चरक वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखकर पूछते हैं कि हम दोनों में से बड़ा कौन लग रहा है. फिर वीडियो बना रहा खिलाड़ी कहता है कि वैभव थोड़ा बड़ा लग रहा है. वैभव के इतना कहते तीनों हंसने लगते हैं. वैभव नो कमेंट्स कहकर युद्धवीर से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार से राइजिंग स्टार एशिया कप में खेलेंगे.
View this post on Instagram