Last Updated:
Mukhyamantri Tirth Yojana: यदि आपके घर में बुजुर्ग हैं और द्वारिका-सोमनाथ की तीर्थयात्रा करना चाहते हैं, तब इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता. मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत जबलपुर से द्वारिका-सोमनाथ की तीर्थयात्रा कराई जा रही है. यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क है.
कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा के अनुसार, तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन दो प्रतियों में देने होंगे.

द्वारिका-सोमनाथ की तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को अपने आवेदन 28 नवंबर तक तहसील स्तर पर तहसीलदार रांझी, गोरखपुर, अधारताल, सिहोरा, पाटन, मंझौली, कुंडम, पनागर, शहपुरा, जबलपुर और संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी या संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करने होंगे.

तीर्थयात्रियों को आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी के प्रमाण हेतु राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र और शस्त्र लाइसेंस में से कोई एक प्रमाण संलग्न करना होगा.

इसके साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी और लेटेस्ट कलर पासपोर्ट साइज फोटो भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा.

ज्यादा आवेदन पत्र आने पर तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा. तीर्थयात्रा बिल्कुल निशुल्क होगी. सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. जबलपुर के वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना पर खुशी जताई है.