इंदौर की एक महिला से वॉट्सएप कॉल पर ठगोरे ने संपर्क किया। वहीं बेव सीरिज में रोल दिलाने की बात कही। इसके बाद एकांउट में करीब 50 हजार रुपए डलवाए। हालांकि, इस मामले में पीड़िता को ठगी की जानकारी लगी तो उसने सायबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। जिसम
.
इस फिल्म के लिए मां का किरदार एक महिला को निभाना है। इसके लिए एक महिला एक्टर की जरूरत है। इस पर उनका करेक्टर फीट बैठता है। उसने महिला को किरदार ऑफर किया और एक चयन प्रक्रिया की बात कही। इसके पहले उसने महिला से एक्टिंग से रिलेटेड वीडियो मांगा। इस पर पीड़िता ने उस पर विश्वास कर लिया। रोल की बात होने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक एकाउंट नंबर पर 25 हजार रुपए एडवांस में डिपॉजिट करने को कहा।
इसके बाद कहां कि जब भी एग्रीमेंट किया जाएगा। तब 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। पीड़िता ने इसके बाद 25 हजार रुपए जमा कर दिए। इस दौरान कॉल करने वाले ठगोरे ने पीड़िता से कहां कि इंदौर में धर्मा प्रोडक्शन का कार्य गीता शर्मा मेडम देखते है जो विजय नगर ऑफिस पर बैठते हैं। उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद ठग द्वारा दोबारा संपर्क करके आवेदिका से कहा कि इंदौर ऑफिस वाली गीता मैडम का बेटे का देहांत हो गया है।
इसलिए अब डायरेक्ट मुंबई में ऑफिस पर बात करना होगी। फिर उसने रजिस्ट्रेशन एवं कॉस्ट्यूम शुल्क आदि के खर्चे के नाम पर एक QR कोड और भेजा और 25 हजार रुपए की मांग की गई। आवेदिका के द्वारा भरोसा करके 25 हजार रुपए और फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। बाद में पीड़िता ने आफिस की जानकारी और डिटेल मांगी तो ठगोरे ने उन्हें कुछ देर में कॉल करने की बात करते हुए अपना नंबर बंद कर दिया। बाद में पीड़िता ने जानकारी निकाली तो उन्हें लगा कि उनके साथ ठगी हुई है।