होटल पर गोली चलाकर दहशत फैलाई कांच तोड़ा
भिंड शहर के बायपास स्थित होटल डिमांड पर बुधवार की रात तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। होटल संचालक द्वारा फ्री में रूम देने से इनकार करने पर पहले बदमाशों ने मारपीट की, फिर देर रात लौटकर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। गोलीबारी से होटल
.
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर के अनुसार, घटना की शुरुआत बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई। एमजीएस कॉलेज के सामने स्थित होटल डिमांड पर छात्र बदमाश गोलू अकोदा अपने दो साथियों रमन भदौरिया (निवासी बिलोरा) और बब्बू श्रीवास (निवासी उमरी) के साथ पहुंचा।
फ्री रूम मांगा, मना करने पर की मारपीट तीनों ने होटल के स्टाफ से फ्री में रूम देने की मांग की। जब स्टाफ ने इनकार किया, तो आरोपियों ने होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
होटल में गोली के कारण टूटा कांच
कार में बैठाकर अपहरण की कोशिश होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने बताया, “तीनों आरोपी पहले मुझे बात करने के बहाने सड़क किनारे ले गए और कार में बैठाने की कोशिश की। उन्होंने मुझे बंधक बनाने की कोशिश की, लेकिन मैं किसी तरह भाग निकला और जान बचाई।”
पहले कारतूस मिस हुआ, रात 11 बजे फिर लौटे कुछ देर बाद ये बदमाश वापस लौटे और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिस हो गए। इसके बाद वे वहां से चले गए। रात करीब 11 बजे तीनों फिर लौटे और ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड फायर किए।

भिंड के बाईपास पर स्थित होटल डिमांड पर गोली चलाने के बाद कांच टूटा
पुलिस के जाने के बाद की फायरिंग संचालक ने बताया, “बाद में यह तीनों रात को फिर लौटकर आए और होटल पर फायरिंग की। मैंने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, पुलिस आई लेकिन बाद में लौट गई। पुलिस के जाने के बाद बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की।”
तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। होटल संचालक की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। होटल के CCTV फुटेज और आसपास के कैमरों की जांच भी की जा रही है।