मंडला में गुरुवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संपतिया
.
मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि आज का युवा ही भारत का भविष्य है। उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर युवा खुद के साथ दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगा। मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सार्थक हैं जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का जो सपना देखा गया है, उसे साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने मंडला के युवाओं की इस दिशा में प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि विकास की गंगा भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद आत्मनिर्भर बनते हुए दूसरों को भी सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

