मशहूर यूट्यूबर राम गुर्जर की सड़क हादसे में मौत: जीरापुर में कार भैंस से टकराई, सोशल मीडिया पर थे 1.76 लाख फॉलोवर – rajgarh (MP) News

मशहूर यूट्यूबर राम गुर्जर की सड़क हादसे में मौत:  जीरापुर में कार भैंस से टकराई, सोशल मीडिया पर थे 1.76 लाख फॉलोवर – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मशहूर यूट्यूबर और अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम गुर्जर (28) की भैंस से टकराने के बाद मौत हो गई। राम अपनी कार से अपने गांव बाजना लौट रहे थे,

.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटी मारते हुए सड़क से नीचे जा गिरी।हादसे में राम और भैंस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो राम खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़े थे।उनके सिर और कान से खून बह रहा था।स्थानीय लोगों ने उन्हें जीरापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम गुर्जर (28) की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर 1.76 लाख फॉलोवर थे राम गुर्जर आगर जिले के बाजना गांव के निवासी थे।उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 लाख 76 हजार से अधिक फॉलोवर थे।वे अपने समाज, युवाओं और प्रेरणादायक वीडियो के लिए प्रसिद्ध थे।उनकी मौत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई।

जीरापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की घटना की जानकारी मिलते ही जीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।शव को मर्चुरी में रखवाया गया, शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं, और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

मददगार और खुशमिजाज स्वभाव के थे राम स्थानीय लोगों ने बताया कि राम हमेशा हंसमुख, समाजसेवी और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।उनके निधन से पूरा गुर्जर समाज और उनके फॉलोवर स्तब्ध हैं।लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा—“एक उज्ज्वल युवा और समाज का सच्चा प्रतिनिधि चला गया।”



Source link