शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम सलामी दी।
नायब सूबेदार अनिल कुमार पटेल का बुधवार शाम उनके गृहग्राम मऊगंज जिले इटहा कला में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे। ग्वालियर से सेना का वाहन पार्थिव शरीर लेकर रघुनाथगंज बाईपास पहुंचा, जहां सैकड़ों युवाओं ने
.
इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद अनिल कुमार अमर रहें” के नारे लगाए गए। गांव पहुंचने पर सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम सलामी दी। हजारों ग्रामीण, परिजन और क्षेत्रवासी नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों और पूर्व सैनिक संघ ने नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि शहीद के घर तक सड़क नहीं होने के कारण सेना का वाहन वहां नहीं पहुंच सका। उन्होंने गांव में पक्की सड़क के निर्माण, शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार और सड़क का नाम “शहीद अनिल कुमार पटेल मार्ग” रखने की मांग की है।