शुभमन गिल तोड़ेंगे 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! धोनी-गांगुली को भी पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

शुभमन गिल तोड़ेंगे 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! धोनी-गांगुली को भी पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम


Shubman Gill Test Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार, 14 नवंबर से होगी. पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस शृंखला में रिकॉर्ड्स का अंबार लगा सकते हैं. कप्तानी का जिम्मा संभालते ही गिल बतौर बल्लेबाज और खतरनाक हो गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनके पास एमएस धोनी, सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. 

शुभमन गिल का बल्ला 2025 में आग उगल रहा है. इस साल भारतीय कप्तान ने अभी तक सिर्फ 15 पारियों में 69.93 की शानदार औसत से खेलते हुए 979 रन बनाए हैं. गिल उन करिश्माई भारतीय बल्लेबाजों में शामिल होने से केवल 21 रन दूर हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाए हैं.

गिल तोड़ेंगे धोनी-गांगुली का रिकॉर्ड 

टेस्ट में कप्तानी का भार मिलते ही शुभमन गिल एक अलग बल्लेबाज नजर आए हैं. बतौर कप्तान वो इस फॉर्मेट में अब तक 5 शतक ठोक चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अगर वो एक और सेंचुरी जड़ देते हैं तो वो एक साथ दो पूर्व दिग्गजों एमएस धोनी और सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. माही और दादा ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक जड़े थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


खतरे में रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड

शुभमन गिल के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग से भी आगे निकलने का मौका होगा. पोंटिंग के नाम बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 10 मैचों में 7 सेंचुरी जड़ी थी. गिल ने 2025 में अभी तक 7 टेस्ट की 13 पारियों में 5 शतक लगाए हैं. ऐसे में अगर गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तीन सेंचुरी ठोक देते हैं तो वो पोंटिंग के 19 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

सचिन से भी आगे निकलने का मौका 

शुभमन गिल के पास पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी या उनसे आगे निकलने का भी मौका है. मास्टर ब्लास्टर ने बतौर कप्तान टेस्ट में 7 शतक जड़े थे. अगर गिल दो सेंचुरी जड़ते हैं तो वो अपने गुरु सचिन की बराबरी कर लेंगे और तीन शतक जड़कर उनसे आगे भी निकल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कांपने लगी थीं सानिया और आया पैनिक अटैक… शोएब से तलाक के बाद किसने संभाला? नम आंखों से किया बड़ा खुलासा



Source link