सागर नगर निगम ने शहर में जलकर (Water Tax) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। नई दरें 1 नवंबर से लागू हो गई हैं। अब सामान्य वर्ग को 1/2 इंच के घरेलू कनेक्शन के लिए 200 रुपए प्रतिमाह देना होगा। यह आदेश नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने जारी किया है। यह फै
.
घरेलू कनेक्शन की ये हैं नई दरें
- 1/2 इंच साइज (सामान्य वर्ग): 200 रुपए प्रतिमाह।
- 1/2 इंच साइज (अनुसूचित जाति वर्ग): 125 रुपए प्रतिमाह।
- 3/4 इंच साइज (सभी वर्ग): 1180 रुपए प्रतिमाह।
- 1 इंच साइज (सभी वर्ग): 2100 रुपए प्रतिमाह।
कमर्शियल कनेक्शन पर इतना लगेगा चार्ज
- 1/2 इंच साइज: 1050 रुपए प्रतिमाह।
- 3/4 इंच साइज: 2360 रुपए प्रतिमाह।
- 1 इंच साइज: 4200 रुपए प्रतिमाह।
- बल्क सप्लाई: 15 रुपए प्रति हजार लीटर।
हर 2 साल में 5% बढ़ेगा टैक्स आदेश में भविष्य के लिए भी नियम तय किए गए हैं। इसके अनुसार, उपरोक्त दरों में प्रत्येक 2 वर्ष में 5 प्रतिशत की जलकर की वृद्धि की जाएगी।
नई दरों से बिल जारी करने के निर्देश निगमायुक्त खत्री ने आदेश में जलप्रदाय शाखा और राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निगम परिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार 1 नवंबर से बढ़ी हुई दरों के आधार पर ही बिल जारी कर वसूली की जाए। साथ ही मांग पंजी में भी संशोधित मांग दर्ज की जाए।