Bakri Palan Tips: सरकार बकरी पालन के लिए दे रही 60% तक सब्सिडी, बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका

Bakri Palan Tips: सरकार बकरी पालन के लिए दे रही 60% तक सब्सिडी, बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका


Last Updated:

Bakri Palan Subsidy by Government: मध्य प्रदेश में बकरी पालन योजना ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. 10+1 बकरी इकाई पर 60% तक सब्सिडी मिल रही है.

मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में राज्य सरकार की ‘बकरी पालन योजना’ खासा लोकप्रिय हो रही है, जिसके तहत लाभार्थियों को अनुदान और बैंक ऋण के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है.

पशु चिकित्सक अरुण कुमार दहायत नई न्यूज़ 18 को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की अनुदान आधार पर नर बकरी आपूर्ति योजना और अनुदान व बैंक ऋण पर बकरी इकाई योजना. नर बकरी आपूर्ति योजना का उद्देश्य राज्य में स्वदेशी नस्लों का सुधार करना है. इसके तहत लाभार्थियों को उन्नत नस्लों जैसे जमुनापारी, बारबरी या सिरोही के नर बकरे उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि नस्ल सुधार के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके.

वहीं, अनुदान और बैंक ऋण पर बकरी इकाई योजना दूध और मांस उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. इस योजना में 10 मादा और 1 नर बकरे की इकाई (10+1) के लिए ₹77,000 की लागत तय की गई है.

अरुण कुमार दहायत ने बताया कि यह योजना ग्रामीणों के लिए बेहद फायदेमंद है. अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 35% और अनुसूचित जनजाति वर्ग को 50% तक सब्सिडी मिलती है. वहीं, सामान्य वर्ग के आवेदकों को 40% और एससी-एसटी वर्ग को 60% तक की सब्सिडी का लाभ मिलता है. यानी लाभार्थी को केवल लगभग ₹35,000 का ही अंशदान देना होता है, बाकी राशि सरकार वहन करती है.

आवेदन प्रक्रिया भी बेहद सरल है

इच्छुक व्यक्ति नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद बैंक से ऋण स्वीकृति ली जाती है, और सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. योजना के लिए ग्राम सभा और जनपद पंचायत से अनुमोदन आवश्यक होता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है और लगातार मुनाफा देता है. सरकार की इस पहल से अब ग्रामीण युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का रास्ता खुल गया है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, सरकार बकरी पालन के लिए दे रही 60% तक सब्सिडी



Source link