Goat Farming Tips: अगर बकरियों की सही देखभाल और संतुलित खानपान का ध्यान रखा जाए, तो ठंड में भी दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है. पशु चिकित्सक डॉ बृहस्पति भारती ने बताया कि ठंड के मौसम में बकरियों को गर्माहट, पौष्टिक आहार और समय-समय पर वैक्सीनेशन देना बेहद जरूरी है ताकि वे स्वस्थ रहें और ज्यादा दूध दें. सर्दियों में बकरियों को गुनगुना पानी पिलाना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें हरा चारा और मिनरल मिक्स नियमित रूप से देना चाहिए. ठंड के मौसम में बकरियों में पीपीआर, निमोनिया सीसीपी और एंटरोटॉक्सिमिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बकरियों के भोजन में अनाज जैसे- जौ, ज्वार, बाजरा या मक्का शामिल करें. प्रोटीन के लिए मूंगफली, सोयाबीन या सरसों की खली देना फायदेमंद होता है.