MP Weather: नवंबर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, शहडोल में पारा 7° के नीचे पहुंचा, भोपाल-इंदौर और राजगढ़ में शीतलहर

MP Weather: नवंबर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, शहडोल में पारा 7° के नीचे पहुंचा, भोपाल-इंदौर और राजगढ़ में शीतलहर


भोपाल. मध्य प्रदेश में नवंबर का पहला पखवाड़ा पीटने के पहले ही कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इस दौरान इस बार पैटर्न कुछ बदलाव हुआ नजर आ रहा है. जहां पहले पहाड़ी इलाकों में ठंड और उसका दौर देखा जाता रहा है. वहीं अब मैदानी इलाकों में तीव्र शीत लहर देखी जा रही है. मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान राजगढ़ जिले में 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं शहडोल जिले के कल्याणपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

बुधवार को भोपाल इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर का दौर देखा गया. वहीं सीहोर, शाजापुर, रीवा और शहडोल में शीतलहर देखी गई. वहीं बालाघाट और अनूपपुर में शीतल दिन देखा गया. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री तक रिकॉर्ड. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में अति तीव्र शीतलहर का दौर कुछ जिलों में देखा जाएगा. वहीं कुछ जिले शीतलहर की चपेट में भी आएंगे.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही एक ट्रफ भी अभी सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर से बचने के लिए सुबह के समय वॉक सूरज उगने के बाद ही करें. साथ ही ऊनी वस्त्रों का उपयोग भी बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद जरूरी है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं शाजापुर, सीहोर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट जैसे जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खंडवा – 30.5°C (सबसे ज्यादा), नर्मदापुरम/खजुराहो (छतरपुर) – 29.8°C, गुना – 29.7°C, रतलाम/मंडला – 29.6°C, सागर – 29.4°C,
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 6.9°C (सबसे कम), राजगढ़ 7°C, गिरवर (शाजापुर) – 7.9°C, इंदौर – 8.2°C, भोपाल – 8.4°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 29.2°C
ग्वालियर – 29.2°C
इंदौर – 28.8°C
भोपाल – 28.2°C
जबलपुर – 27.5°C



Source link