Last Updated:
Street Vendor Success Story: कई बार लाइफ में कुछ बड़ा करने के लिए रिस्क लेना जरूरी होता है. अगर सफलता मिल गई तो आपकी सात पुश्तें सुधर जाती हैं, ऐसा ही कुछ हुआ शिवपुरी के इस पानी टिक्की वाले के साथ, आइए जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी.
आशीष पाण्डेय, शिवपुरी: कहते हैं, अगर हिम्मत और मेहनत हो तो असफलता भी सफलता की सीढ़ी बन जाती है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शिवपुरी ज़िले के पिछोर कस्बे के एक युवक ने, जिसने पहले ठेला लगाकर व्यवसाय शुरू किया, असफल रहा, फिर निजी नौकरी की, लेकिन अंत में अपनी मेहनत और लगन से पानी टिक्की बेचकर न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बनाया बल्कि अपने परिवार को भी मज़बूत किया.
युवक कमलेश कुशवाहा ने बताया कि शुरुआत में उसने सड़क किनारे ठेला लगाकर अपने हाथ की बनी पानी टिक्की बेचने की कोशिश की, लेकिन कारोबार नहीं चला. इसके बाद उसने एक निजी कंपनी में नौकरी कर ली. कुछ समय बाद जब नौकरी पसंद नहीं आई, तो उसने दोबारा अपना पुराना ठेला संभाल लिया और पानी टिक्की का काम फिर शुरू किया. धीरे-धीरे उसके हाथ की बनाई पानी टिक्की का स्वाद लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गया. आज उसकी मेहनत का परिणाम यह है कि वह अपने इस छोटे से ठेले से हर महीने करीब ₹1.20 लाख तक की कमाई कर रहा है. अच्छे दिनों में उसकी रोज़ की आमदनी ₹5,000 से ₹6,000 तक पहुंच जाती है.
युवक ने बताया कि पहले वह प्राइवेट नौकरी में ₹10,000 से ₹12,000 की सैलरी पर काम करता था और हर महीने खर्चों के बाद बचत नहीं हो पाती थी. लेकिन आज वही युवक खुद का मालिक है और खुशहाल जीवन जी रहा है. उसने बताया कि उसके चार भाई हैं, जिन्हें उसने यही काम शुरू करवा दिया है. सभी भाई अब इसी व्यवसाय से अच्छी आमदनी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की बनाई पानी टिक्की का स्वाद इतना लाजवाब है कि लोग दूर-दूर से इसे पीने आते हैं. कई ग्राहक तो कहते हैं एक बार टिक्की पी लो, फिर दूसरे ठेले का मन ही नहीं करता.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें