Last Updated:
Man reached Court on Horse: लोकल 18 की टीम ने जब घोड़े पर बैठकर न्यायालय में आए शेख शकील से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझ पर 25 आम सेट का केस दर्ज है. मैं आज उसकी पेशी के लिए आया मैं दिव्यांग हु इसके लिए घोड़े पर बैठ कर आया हूं. जैसे ही शख्स घोड़े पर बैठकर न्यायालय के गेट पर पहुंचा तो वहां पर लोहे की रेलिंग लगी हुई थी तो घोड़े ने अपने चारों कदम रोक दिए घोड़ा आगे नहीं बढ़ रहा.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश अजब है तो यहां पर गजब गजब की घटनाएं भी देखने के लिए मिलती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जिला न्यायालय में बुरहानपुर में रहने वाले शेख शकील दादा 25 आम सेट की पेशी होने पर वह घोड़े पर सवार होकर न्यायालय पहुंच गए. लेकिन जब न्यायालय के दरवाजे पर घोड़ा पहुंचा तो यह नजारा देख हर कोई देखता रह गया. घोड़े ने अपने चारों कदम एक जगह रोक दिए क्योंकि आगे गेट के पास लोहे की रेलिंग लगी थी. जिसके बाद घोड़े पर बैठा यह शख्स उतरा और घोड़े को पलटाकर बाहर की ओर लाने लगा मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घोड़े पर बैठे व्यक्ति ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब घोड़े पर बैठकर न्यायालय में आए शेख शकील से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझ पर 25 आम सेट का केस दर्ज है. मैं आज उसकी पेशी के लिए आया मैं दिव्यांग हु इसके लिए घोड़े पर बैठ कर आया हूं. जैसे ही शख्स घोड़े पर बैठकर न्यायालय के गेट पर पहुंचा तो वहां पर लोहे की रेलिंग लगी हुई थी तो घोड़े ने अपने चारों कदम रोक दिए घोड़ा आगे नहीं बढ़ रहा था. जिसके बाद शेख शकील घोड़े से उतरा और घोड़े को एक और खींचकर लाने लगा मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया लोग वीडियो में यह बोलते हुए नजर आ रहे हैं की यह शख्स फोर व्हीलर में आया हुआ है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
अभी तक आपने अगर लोगों को पेशी पर आते हुए देखा होगा तो मोटरसाइकिल या फोर व्हीलर पर आने के बाद वाहन पार्किंग में लगाकर न्यायालय में प्रवेश करते हैं. लेकिन यह शख्स घोड़े पर बैठकर आया तो हर कोई को देखता रह गया. यहां पर मौजूद पेशी पर आने वाले लोग और एक अधिवक्ता भी इस वीडियो में आप खुद देखिए कि किस तरह से इस शख्स को देखते हुए नजर आ रहे तो कुछ लोग वीडियो भी बना रहे हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें