आज भोपाल की कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट: बिट्टन मार्केट में केरला फेस्ट: जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

आज भोपाल की कई सड़कें रहेंगी डायवर्ट:  बिट्टन मार्केट में केरला फेस्ट: जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं…

इज्तिमा के दौरान भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन

  • घासीपुरा ईटखेड़ी में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। लाखों धर्मावलंबियों के आने की संभावना को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आयोजन के अंतिम दिन यानी 17 नवंबर की सुबह दुआ की नमाज के समय पुराने शहर से इज्तिमा स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति रहेगी।पढ़ें पूरी खबर

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पार्किंग बंद

  • भोपाल स्टेशन पर इज्तिमा के दौरान प्लेटफार्म नंबर-6 की पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
  • 17 नवंबर तक यह पार्किंग बंद रहेगी।
  • इसलिए यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 या अन्य स्थानों पर अपनी गाड़ियों की पार्किंग करें।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

केरला फेस्ट

  • केरला फेस्ट आज से शुरू हो रहा है, जो 16 नवंबर तक चलेगा।
  • रोज दोपहर 12.30 से रात 10.30 बजे तक बिट्‌टन मार्केट में फेस्ट लगेगा।
  • इसमें रोजाना केरल की संस्कृति, विरासत और इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।
  • म्यूजिक, डांस आदि पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
  • यूनाइटेड मलयाली एसोसिएशन यह आयोजन कर रहा है।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।

कला प्रदर्शनी

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल सदैव समाज, संस्कृति और रचनात्मकता के संगम का केंद्र रहा है।
  • इसी कड़ी में संग्रहालय के वीथी संकुल भवन स्थित प्रदर्शनी हॉल में “कला प्रदर्शनी “मैं” का शुभारंभ किया जा रहा है।
  • यह प्रदर्शनी स्त्री सशक्तिकरण, आत्म-अभिव्यक्ति और सामुदायिक रचना शीलता की एक अनूठी पहल है।
कैंपस

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप

  • कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
  • अब छात्र 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की है। पढ़ें पूरी खबर

19 नवंबर से होगी डीएलएड की परीक्षाएं

  • मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
  • इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link