Last Updated:
Jitesh Sharma captain knock: जितेश शर्मा ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में कप्तानी पारी खेली.उन्होंने 259.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. जितेश इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं. इस भारतीय बल्लेबाज ने ओमान के खिलाफ पहले मैच में शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 297 रन पर पहुंचाया. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 144 रन की पारी खेलकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई.
नई दिल्ली. जितेश शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए इंडिया ए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जितेश ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. भारत ने जितेश और वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 297 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए पहले ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने धमाका किया. वैभव ने 32 गेंदों पर शतक जड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान और विकेटकीपर जितेश ने शानदार पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी.
दाएं हाथ के बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने 32 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए.उन्होंने 8 चौके और छह छक्के जड़े.उनका स्ट्राइक रेट 259.38 का रहा. जितेश को इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. जितेश इस साल आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले टीम के हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इस बाद भारतीय टीम में कमबैक किया. वह इस साल एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य रहे. अब वह इंडिया ए टीम के कप्तान बनाए गए हैं. उन्होंने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
जितेश शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी.
जितेश शर्मा से पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए टी20 मैच में शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. बिहार के समस्तीपुर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को इंडिया ए और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के मैच में 100 रन पूरे करने के लिए 32 गेंदों का सामना करना पड़ा. उन्होंने दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए कुल 11 चौके और 15 छक्के लगाए और सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी से पहले इंडिया ए के लिए टी20 मैच में सर्वोच्च स्कोर अजिंक्य रहाणे के नाम था. 24 जून 2012 को पोर्ट ऑफ स्पेन में रहाणे ने वेस्टइंडीज ए टीम के खिलाफ भारत ए की ओर से 63 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली थी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें