इंदौर में किन्नर का परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप: डेटिंग ऐप पर भी मिली प्रोफाइल; नंदलालपुरा के किन्नरों से भी हो चुका है विवाद – Indore News

इंदौर में किन्नर का परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप:  डेटिंग ऐप पर भी मिली प्रोफाइल; नंदलालपुरा के किन्नरों से भी हो चुका है विवाद – Indore News



इंदौर में किराए से रहने वाले एक किन्नर ने देवास निवासी अपने परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। किन्नर का आरोप है कि आरोपी उस पर लड़की बनने का दबाव डालता था और इसके लिए कई बार डॉक्टर के यहां अपॉइंटमेंट भी दिलाए।

.

पुलिस जांच में सामने आया है कि किन्नर एक डेंटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है, जिस पर उसकी कई अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड हैं। वह क्लब और पब की पार्टियों में भी शामिल होता रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह इसी तरह की शिकायत पहले भी अन्य लोगों के खिलाफ कर चुका है।

परिवार में शादी के दौरान हुई थी पहचान

विजयनगर पुलिस के अनुसार देवास की रहने वाली 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर ने बुधवार को थाने पहुंचकर युवराज राजपूत उर्फ बन्ना के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। परिवार में हुई एक शादी के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। पुलिस को दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मिली है, जिसमें रुपए के लेन-देन सहित अन्य बातचीत सामने आई है।

इधर पुलिस को कुछ लोगों से यह जानकारी भी मिली है कि जिस किन्नर ने रेप का केस दर्ज कराया है, वह मॉडलिंग की आड़ में सेक्स वर्क का काम करता है। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी उसके कई अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड हैं। इसके अलावा उसने एक डेटिंग ऐप पर भी अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है।

इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं, पता चला है कि संबंधित किन्नर इससे पहले भी कुछ अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायतें कर चुका है।

किन्नरों से पहले भी हुआ विवाद

नंदलालपुरा के किन्नरों से भी संबंधित किन्नर का पूर्व में विवाद हो चुका है। किन्नरों ने आरोप लगाया था कि शिकायत करने वाला व्यक्ति पहले लड़का था और वह उनके जेंडर की पहचान को बदनाम कर उसका गलत उपयोग कर रहा है।



Source link