गांव गांव पहुंच कर मतदाताओं से की बातचीत।
भिंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हुई समीक्षा बैठक में एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में जो भी अपडेट हो, उसे रोजाना मोबाइल ऐप पर दर्ज करना अनिवार्य है। देर से फीडिंग होने पर आगे की प्र
.
निर्देश में कहा गया कि बीएलओ घर-घर सत्यापन के बाद नाम, उम्र और पते से जुड़ी एंट्री उसी दिन ऐप में अपडेट करें। जानकारी लंबित रहने पर डेटा गलत होने की संभावना बढ़ जाती है।
सुपरवाइजरों से हर देना रिपोर्ट देना अनिवार्य
एसडीएम ने सुपरवाइजरों को भी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा। रिपोर्ट में बताया जाए कि कितने घरों का सत्यापन हुआ और कितनी प्रविष्टियों में सुधार किया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि अगर किसी नाम, उम्र या पते में गलती पाई जाती है तो सुधार उसी समय किया जाए। लापरवाही या देरी को गंभीर माना जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं ने हाल ही में अपना पता बदला है या दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हुए हैं, उनका सत्यापन प्राथमिकता से किया जाए, ताकि मतदाता सूची सटीक बनी रहे।
एसडीएम में ग्रामीण लोगों से मतदाता पुनरीक्षण को लेकर की बातचीत
इन पॉइंट्स पर किया फोकस:
- बीएलओ को रोजाना मोबाइल एप पर फीडिंग अपडेट करने के निर्देश
- सुपरवाइजरों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट देने का आदेश
- त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों पर तत्काल सुधार की चेतावनी
- स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन पर विशेष ध्यान
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती अगली प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए बीएलओ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें। यह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य है।