कटनी में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में नशीली ‘नाईट्रावेट’ (Nitravet) गोलियों के साथ दो आरोपिय
.
थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रंगनाथ नगर थाना स्टाफ ने गुरुवार शाम को यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मंजा सेन उर्फ गणेश (48), पिता स्व. श्याम सुंदर सेन, और दीपू उर्फ रामजानी सेन (24), पिता मनमोहन सेन के रूप में हुई है। दोनों बरगवां, रंगनाथ नगर, कटनी के निवासी हैं।
थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, गुरुवार शाम को पुलिस टीम पर्यावरण कॉलोनी रोड, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी के पास नियमित गश्त कर रही थी। इस दौरान, सड़क से अंदर जंगल में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस ने उन्हें रोककर उनके हैंडबैग की तलाशी ली, जिसमें ‘नाईट्रावेट’ गोलियों के 25 पत्ते बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि इन गोलियों का उपयोग नशे के लिए किया जाता है और वे इन्हें अवैध रूप से बेचने के इरादे से रखे हुए थे। अवैध मादक पदार्थ रखने की पुष्टि होने पर, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 और म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों से नशे के इस अवैध कारोबार की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।