कॉलेज इवेंट में छात्रा के साथ छेड़छाड़: हिंदू संगठन ने जताया विरोध, हंगामे पर पहुंची पुलिस; आरोपी छात्र को पकड़कर लाए थाने – Ratlam News

कॉलेज इवेंट में छात्रा के साथ छेड़छाड़:  हिंदू संगठन ने जताया विरोध, हंगामे पर पहुंची पुलिस; आरोपी छात्र को पकड़कर लाए थाने – Ratlam News



आरोपी स्टूडेंट को पकड़कर ले जाती पुलिस।

रतलाम में शुक्रवार दोपहर एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा और उसके सहपाठी के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते छेड़छाड़ की घटना में बदल गया। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के सदस्य कॉलेज पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

.

छात्रा की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी छात्र तौफीक (20) पिता कादिर मंसूरी, निवासी जवाहर नगर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। थाने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे।

कार्यक्रम के स्टॉल के दौरान हुआ विवाद पीड़ित छात्रा माइक्रोबायोलॉजी सेकंड ईयर की स्टूडेंट है।14 नवंबर की सुबह करीब 11.30 बजे कॉलेज में स्टूडेंट्स द्वारा स्टॉल लगाए जा रहे थे। छात्रा की स्टॉल के ठीक पास आरोपी तौफीक की भी स्टॉल लगी थी।

छात्रा की टीम के लीडर हर्ष वर्धन ने तौफीक को कहा कि आसपास एक कुत्ता घूम रहा है, जो सामान खराब कर सकता है। इसी बात पर तौफीक नाराज हो गया और छात्रा व उसकी टीम को गालियां देने लगा।

गाली देने से मना करने पर छात्रा का हाथ पकड़ा शिकायत के अनुसार, जब छात्रा ने उसे अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने को कहा तो तौफीक उसके पास आया और बुरी नीयत से उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया।छात्रा ने हाथ छुड़ाया और उसके साथी मौके पर पहुंच गए। तभी तौफीक ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे “फोड़ देगा”।

हिंदू संगठनों ने लगाया मोर्चा, पुलिस ने संभाला मामला कॉलेज में हुए घटना की जानकारी हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों को मिली तो वे भी कॉलेज पहुंच गए, जिससे हंगामा बढ़ गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करते हुए आरोपी छात्र को थाने लाया। पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।स्टेशन रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link