जब द्रविड़ का माथा हुआ गरम, साउथ अफ्रीकी दिग्गज को मांगनी पड़ी थी माफी

जब द्रविड़ का माथा हुआ गरम, साउथ अफ्रीकी दिग्गज को मांगनी पड़ी थी माफी


Last Updated:

Rahul Dravid and Donald controversy: पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और साउथ अफ्रीका के दिग्गज एलन डोनाल्ड की 1997 डरबन वनडे में झड़प के बाद डोनाल्ड ने 2022 में सार्वजनिक माफी मांगी और डिनर इनविटेशन दिया. मामला द्रविड़ के छक्का जड़ने के बाद स्लेजिंग की वजह से गरमाया था जिसपर बाद में डोनाल्ड ने अफसोस जताया.

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ वीरेंद्र सहवाग- फोटो X पेज

नई दिल्ली. भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेहद शांत क्रिकेट के रूप में जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर के दौरान बेहद कम मौकों पर मैदान पर कुछ ऐसा किया जिससे उनको बैड ब्वॉय की लिस्ट में रखा जाए. द्रविड़ का जिन कम मौकों पर गुस्सा करते देखा गया उसमें से एक घटना साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ हुई. हालांकि मामला प्रोटियाज गेंदबाज के माफी मांगने के बाद आसानी से सुलझ गया था.

द्रविड़ ने पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड की सार्वजनिक माफी को विनम्रता से स्वीकार किया. मैदान पर हुई झड़प एक डिनर इनविटेशन के साथ खत्म हुआ था. माफी के साथ डोनाल्ड ने शर्त रखी थी कि वो बिल का भुगतान करेंगे. 2022 में डोनाल्ड ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ एक बार बारे में बताया था. साल 1997 में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच एक वनडे मैच के दौरान द्रविड़ डोनाल्ड की तेज गेंदबाजी और उनकी स्लेजिंग का शिकार हुए थे.

क्या था पूरा मामला

1997 में डरबन में हुए वनडे ट्राई सीरीज मैच के दौरान द्रविड़ शानदार फॉर्म में थे. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे थे. द्रविड़ ने डोनाल्ड को एक छक्का मारा जिसके बाद डोनाल्ड को गुस्सा आ गया. उन्होंने जिस तरह से स्लेजिंग की वो शर्मनाक था हालांकि सटीक शब्द कभी सामने नहीं आए, लेकिन द्रविड़ साफ तौर से नाराज हो गए थे.

2022 में भी द्रविड़ से डोनाल्ड ने मांगी माफी

डोनाल्ड ने 2022 में कहा था, “डरबन में एक बदसूरत घटना थी जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता. राहुल (द्रविड़) और सचिन हमें हर जगह मार रहे थे. मैंने तब स्लेजिंग के दौरान कुछ ऐसा कर गया जिसने खेल भावना को ठेस पहुंचाई. मुझे राहुल के प्रति बहुत सम्मान है. मैं बाहर जाकर राहुल से मिलना और उस दिन जो हुआ उसके लिए फिर से माफी मांगना चाहता हूं. मुझे कुछ मूर्खतापूर्ण करना पड़ा जिससे उनका विकेट गिरा. लेकिन मैं उस दिन जो कहा उसके लिए अभी भी माफी मांगता हूं. क्या आदमी है, क्या महान व्यक्ति है. तो राहुल अगर आप सुन रहे हैं, तो मैं आपके साथ एक डिनर करना चाहता हूं.”

द्रविड़ को डोनाल्ड का मैसेज जब दिया गया तो जब डोनाल्ड के इनविटेशन का जवाब देने के लिए कहा गया. “बिल्कुल, मैं इसके लिए उत्सुक हूं, खासकर अगर वह भुगतान कर रहे हैं.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

जब द्रविड़ का माथा हुआ गरम, साउथ अफ्रीकी दिग्गज को मांगनी पड़ी थी माफी



Source link