टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत, खूंखार गेंदबाज Playing XI से बाहर

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत, खूंखार गेंदबाज Playing XI से बाहर


IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा झटका लगा है. इस टीम का सबसे खतरनाक गेंदबाज कोलकाता टेस्ट मैच से बाहर हो गया है. भारतीय टीम के लिए यह बहुत राहत की खबर है, क्योंकि यह अफ्रीकी गेंदबाज अकेला ही सेना के बराबर है. इस गेंदबाज के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण साउथ अफ्रीका की ताकत आधी हो गई है.

पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत

कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर जारी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारत को गेंदबाजी सौंपी है. कैगिसो रबाडा पसलियों में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

कैगिसो रबाडा के स्थान पर कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. कैगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की ओर से 73 टेस्ट मैचों में 22.03 की औसत के साथ 340 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. कैगिसो रबाडा का पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलना भारत के लिए बहुत राहत की बात है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें अगर कैगिसो रबाडा को मौका दिया जाता है तो वह 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं. कैगिसो रबाडा को इसके लिए 10 विकेट की दरकार होगी.

तेम्बा बवुमा का बड़ा बयान

सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा ने कहा, ‘लड़के अभी पाकिस्तान से लौटे हैं. मैं ए टीम के साथ था. तैयारी के लिहाज से, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. हर दिन आपको स्टैंड में 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिलता. इसलिए, मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मैं हर चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. इस समय (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने के बाद) सब कुछ ठीक चल रहा है. उम्मीद है कि कुछ खास नहीं बदलेगा.’

पिच पर ज्यादा घास नहीं

साउथ अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा ने कहा, ‘प्रदर्शन के लिहाज से, हमें और भी ज्यादा गर्व के साथ काम करना होगा. लेकिन हम जो कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा. पिच थोड़ी सूखी है. इस पर ज्यादा घास नहीं है. यह एक आम भारतीय विकेट है. पहली पारी में रन बनाना ही अहम है.’ भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जिन्होंने पैर में चोट के चलते इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ दिया था. इसके बाद पंत वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में भी नजर नहीं आए थे. ऋषभ पंत के साथ इस भारत की प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है.

प्लेइंग इलेवन

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बवुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को योनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.



Source link