डिंडोरी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश गुरुवार देर शाम सर्व शिक्षा अभियान परियोजना समन्वयक श्वेता अग्र
.
प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे से लगेंगे। आदेश सरकारी, प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा।
जारी आदेश में शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय स्कूल शामिल हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सभी प्रभावित होंगे। हालांकि, दूसरी पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों की समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान आदेश का पालन न करने पर संबंधित संस्था प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल संचालन के समय में बदलाव से पेरेंट्स को राहत
जिला प्रशासन की ओर से स्कूल संचालन के समय में बदलाव के आदेश पर अभिभावकों ने राहत व्यक्त की है। पेरेंट्स इमरान खान ने बताया कि उनके बच्चे सुबह 7:30 बजे स्कूल जाते थे, जिससे उन्हें सुबह उठने और तैयार होने में काफी दिक्कत होती थी। अब उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही शीतलहर का भी प्रभाव देखा जा रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।